Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न : नरसिंहपुर के पदाधिकारियों ने सम्मेलन में की सहभागिता

Aditi News Team

Wed, Oct 8, 2025

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

नरसिंहपुर के पदाधिकारियों ने सम्मेलन में की सहभागिता

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का तीन दिवसीय नौवाँ राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में नरसिंहपुर से मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी,संगठन मंत्री संतोष कौरव,सचिव कमलेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नीरजा श्रीवास्तव,प्रांतीय पदाधिकारी एपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश्वर कौरव ने भाग लिया।नरसिंहपुर से सम्मिलित शिक्षक प्रतिनिधियों ने वापिस लौटकर अपने संगठन के साथियों से सम्मेलन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रथम दिवस कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के अखिल भारतीय सदस्य सुरेश सोनी, आरएसएस के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश भाई मेहता के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नारायण लाल गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर,राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर गीता भट्ट सहित सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर ने भाग लिया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के महामंत्री राकेश गुप्ता ने म.प्र.के नवीन शिक्षक संवर्ग एवं गुरूजियों की नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता,पुरानी पेंशन बहाली,TET की अनिवार्यता समाप्त करने,शासकीय सेवकों के दो बच्चों के नियम की अनिवार्यता समाप्त करने,सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने,छात्रों के अनुपात में कक्षावार पद सृजित करने,अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतू कोषालय में पृथक से व्यवस्था करने हेतू अपनी बात रखी और सभी ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया ।कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में जूनापीठाधीश्वर परम पूज्य संत शिरोमणी अवधेशानंद गिरि जी द्वारा गुरू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरू रूपी शिक्षक को ब्रह्म का प्रतिनिधि बताते हुए सम्मानित किया।प्रखर हिन्दुत्व वादी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी द्वारा "राष्ट्रीय सुरक्षा सीमा से समाज तक” विषय पर बौद्धिक दिया गया।शिक्षक समाज के लिए सम्मेलन की थीम पर विशेष रूप से मार्गदर्शन पूर्व सरसह कार्यवाह सुरेश सोनी ने शिक्षा की भारतीय परंपरा की अवधारणा पर पर विशेष प्रकाश डाला।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर के पदाधिकारियों ने सम्मेलन में की सहभागिता

जरूरी खबरें