Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: नरसिंहपुर परमिट, फिटनेस व बीमा नहीं पाए जाने पर एक बस जब्त,2 वाहनों से 6 हजार रुपये की चालान राशि वसूली

Aditi News Team

Thu, Aug 28, 2025
नरसिंहपुर परमिट, फिटनेस व बीमा नहीं पाए जाने पर एक बस जब्त,2 वाहनों से 6 हजार रुपये की चालान राशि वसूली कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग व उनकी टीम द्वारा लगतार जिले में बसों, दो पहिया वाहनों आदि की चैकिंग कर नियम विरूद्ध वाहन चलाते पाए जाने पर जुर्माना और जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।   इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया व उनकी टीम ने करेली- गाडरवारा एवं तेंदूखेड़ा मार्ग में ओवरलोड व नियम विरूद्ध संचालित बसों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान एक बस क्रमांक एमपी 28 पी 0206 परमिट, फिटनेस व बीमा नहीं पाए जाने पर जब्ती कर कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान दो वाहनों से 6 हजार रुपये की चालान राशि वसूली गई। उन्होंने बताया कि जिले में यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें