Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: जवारे जुलूसों के दौरान नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले बरती जा रही सर्तकता। पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा स्वयं धार्मिक एवं जवारे जुलूसों स्थलों का किया जा रहा निरंतर भ्रमण

Aditi News Team

Tue, Apr 8, 2025
जवारे जुलूसों के दौरान नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले बरती जा रही सर्तकता। पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा स्वयं धार्मिक एवं जवारे जुलूसों स्थलों का किया जा रहा निरंतर भ्रमण।   उल्लेखनीय है कि जिला नरसिंहपुर के विभिन्न क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थानों पर जवरों की स्थापना की गयी है जिसके विसर्जन हेतु भव्य जुलूसों का आयोजन किया जा रहा है। जुलूसों के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। साथ ही जवारे जुलूसों को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस टीमों द्वारा निरंतर फ्लैग मार्च निकाला जाकर विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्र, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, हाटल ढाबा आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की डॉग स्क्वाड द्वारा सर्चिंग की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा जगह-जगह चैक पोस्ट लगाकर बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही है। 🔷 *पुलिस अधीक्षक, द्वारा स्वयं धार्मिक एवं जवारे जुलूसों स्थलों का किया जा रहा निरंतर भ्रमण -* जिले की पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा संपूर्ण जिला अंतर्गत निकाले जाने वाले जवारे जुलूसों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने हेतु स्वयं धार्मिक स्थलों एवं जवारे जुलूसों स्थलों का भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत रात्रि मे पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गाडरवारा अंर्तगत ग्राम कौडिया स्थित खेडापति मंदिर का भ्रमण कर आयोजकों से मुलाकात की गयी उक्त स्थान पर 851 घट कलश जवारे रखे गए है। इसके उपरान्त सालेचौका स्थित राधाकृष्ण मंदिर का भ्रमण कर आयोजकों से मुलाकात की गयी उक्त स्थान पर 851 घट कलश जवारे रखे गए है। 🔷 *आसमाजिक तत्वों पर रखी जावे विशेष नजर, सुरक्षा डियूटी में बरती जावे विशेष सतर्कता -* भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डियूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्दश दिए गए कि जुलूसों के दौरान आसमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जावे, साथ ही यह भी ध्यान रखा जावे कि जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार से यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जावे साथ ही सुरक्षा के समस्त इंतजाम किए जावे। सुरक्षा डियूटी में लापरबाही न बरती जावे।

Tags :

जरूरी खबरें