Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: नरसिंहपुर पुलिस ने तलाशें 24 लाख कीमत के 114 गुम मोबाईल और संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे

Aditi News Team

Mon, Jun 16, 2025
नरसिंहपुर पुलिस ने तलाशें 24 लाख कीमत के 114 गुम मोबाईल और संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होनें के प्राप्त आवेदनों एवं सूचना पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 24 लाख मूल्य के 114 गुम मोबाईल वरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से वरामद किया गया है। उक्त सभी वरामद मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, अति. पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर के द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे गये है। मोबाईल धारको द्वारा उनके गुम मोबाईल वापस मिलनें पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गयी है। *साईबर अपराधों की जागरूकता हेतु आयोजित किया गया शिविर :-* पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर साईबर फ्राड एवं अपराधों की जागरूकता के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक संधर चौधरी, प्र.आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा एवं नितिन कुशवाहा द्वारा आमजनों को साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें