Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण, थाना तेन्दूखेड़ा अंतर्गत ग्राम बिलथारी में जनचौपाल लगाकर सुनी क्षेत्रीय जनों की समस्याएं।

Aditi News Team

Fri, Jul 19, 2024
नरसिंहपुर,जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण, थाना तेन्दूखेड़ा अंतर्गत ग्राम बिलथारी में जनचौपाल लगाकर सुनी क्षेत्रीय जनों की समस्याएं। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्ययोजना तैयार की गयी है जिसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ऐसे ग्राम एवं स्थान जिनमें आपराधिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें प्राप्त होती है उनको चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा स्वयं भ्रमण कर उक्त स्थनों पर जन चौपाल का आयोजन कर क्षेत्रीयजनों से रूबरू होकर समस्याओं को सुना जा रहा है। थाना तेन्दूखेड़ा अंतर्गत ग्राम बिलथारी में जन चौपाल लगाकर पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार हुये क्षेत्रीयजनों से जनसंवाद कर सुनी समस्याएं :- आज दिनांक 19.07.2024 को पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा थाना तेन्दूखेड़ा अंतर्गत ग्राम बिलथारी का भ्रमण किया गया एवं जनचौपाल लगायी जाकर क्षेत्रीयजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना गया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार क्षेत्रीयजनों से अपील क्षेत्र में संचालित असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस का करे सहयोग :- जनचौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा क्षेत्रीयजनों से अपील की गयी कि यदि क्षेत्र में कोई अवैध शराब एवं अन्य असमाजिक गतिविधियों का संचालन करता है तो इसकी सूचना तत्काल मुझे एवं पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस के सहयोगी बने। पुलिस अधिकारियों को दिये गये असमाजिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश :-जनचौपाल के दौरान क्षेत्रीयजनों द्वारा समक्ष में रखी गयी समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा एसडीओपी, तेन्दूखेडा श्री मधुर पटेरिया एवं थाना प्रभारी तेन्दूखेडा निरीक्षक बलवीर सिंह को निर्देश दिये है। साईबर अपराधों के संबंध में दी जानकारी एवं उनसे बचाव के तरीकों से ग्राम वासियों को अवगत कराया गया:- जनचौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा ग्राम वासियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान परिवेश में साईबर फ्राड एवं अपराधों के तरह-तरह के माध्यमों से आमजनों के साथ फ्राड किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अपराधों के संबंध में ग्राम वासियों को जानकारी दी गयी गयी एवं उनसे बचने के तरीके बताये गये। एवं साईबर हल्पलाईन नम्बरों से अवगत कराते हुये बताया गया कि साईबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पंलाइन टोल फ्री नम्बगर 1930 पर करें अथवा साइबर हेल्पनलाइन नम्बर नरसिंहपुर 7587610186 पर फोन अथवा www.cybercrime.gov.in मेल के माध्यम से या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें