Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: नरसिंहपुर,68 वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में टीमों का 2 एवं 3 नवम्बर को होगा आगमन

Aditi News Team

Fri, Nov 1, 2024
68 वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में टीमों का 2 एवं 3 नवम्बर को होगा आगमन नरसिंहपुर। राज्य शासन के लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा 17 वर्षीय बालक/ बालिका आयु वर्ग में राज्य स्तरीय 68 वीं शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिले के रूद्र मैदान गाडरवारा में 3 से 6 नवम्बर तक किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर के सभी संभागों के प्रतिभागी खिलाड़ी एवं ऑफीशियल्स भाग लेंगे। ये टीमें ट्रेन एवं बस के माध्यम से 2 एवं 3 नवम्बर को गाडरवारा आयेंगी।   प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नवम्बर को श्रीधाम एक्सप्रेस से सायं 7.13 बजे जनजातीय कार्य विभाग, अमरकंटक एक्सप्रेस से सायं 7.24 बजे भोपाल, जन शताब्दी एक्सप्रेस से रात्रि 8.41 बजे नर्मदापुरम और नर्मदा एक्सप्रेस से रात्रि 10.48 बजे शहडोल संभाग की टीमें गाडरवारा आयेंगी।   इसी तरह 3 नवम्बर को नर्मदा एक्सप्रेस से रात्रि 1.50 बजे उज्जैन, ओव्हरनाईट एक्सप्रेस से रात्रि 3.20 बजे इंदौर, श्रीधाम एक्सप्रेस से प्रात: 5.50 बजे ग्वालियर, इटारसी पैसेंजर से प्रात: 8.13 बजे रीवा और बस द्वारा सुबह 10 बजे सागर संभाग की टीमें गाडरवारा आयेंगी।

Tags :

जरूरी खबरें