Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर,तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में संपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक,श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गयी कार्यशाला

Aditi News Team

Sat, Jun 15, 2024
नरसिंहपुर,तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में संपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक,श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गयी कार्यशाला, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण। उल्लेखनीय है कि देश के कानून में कुछ बदलाव किए हैं, 1 जुलाई को तीन नए कानून गृह मंत्रालय लागू कर रहा है। भारत सरकार द्वारा जो नए कानून जारी किये जा रहे है वह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं, जो कि औपनिवेशिक युग के भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। इन नए कानूनों का उद्देश्य देश के नागरिकों को त्वरित न्याय देना है। साथ ही न्यायिक और अदालत प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना है। नए कानून औपनिवेशिक विरासत से न्याय प्रणाली की दिशा में बदलाव है। भारत सरकार का प्रयास है कि आम जनता कि सभी रैंक के पुलिस और जेल अधिकारियों तक पहुंच बनाई जा सके। लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गयी कार्यशाला, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण :- 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानूनों के संबंध में पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया, एडीपीओ श्री धनश्याम प्रजापति, निरीक्षक श्री रत्नाकर हिग्वें एवं अन्य विशेष द्वारा पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में अभी तक कुल 294 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

Tags :

जरूरी खबरें