Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर,तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में संपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गयी कार्यशाला, पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

Aditi News Team

Mon, May 27, 2024
नरसिंहपुर,तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में संपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गयी कार्यशाला, पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण। उल्लेखनीय है कि देश के कानून में कुछ बदलाव किए हैं, 1 जुलाई को तीन नए कानून गृह मंत्रालय लागू कर रहा है। भारत सरकार द्वारा जो नए कानून जारी किये जा रहे है वह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं, जो कि औपनिवेशिक युग के भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। इन नए कानूनों का उद्देश्य देश के नागरिकों को त्वरित न्याय देना है। साथ ही न्यायिक और अदालत प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना है। नए कानून औपनिवेशिक विरासत से न्याय प्रणाली की दिशा में बदलाव है। भारत सरकार का प्रयास है कि आम जनता कि सभी रैंक के पुलिस और जेल अधिकारियों तक पहुंच बनाई जा सके। लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गयी कार्यशाला, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण :- 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानूनों के संबंध में पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं अन्य विशेष द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें