Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: नरसिंहपुर,जैविक उत्पाद प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित,राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 मई को,राज्य स्तरीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में 15 मई को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में होगा चयन

Aditi News Team

Tue, May 14, 2024
जैविक उत्पाद प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर।कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024- 25 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में जैविक उत्पाद प्रशिक्षण के लिए 17 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इसके लिए आवेदक को न्यूनतम 10 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस संबंध में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर डॉ. विशाल मेश्राम ने बताया कि जैविक उत्पाद पर व्यवसाय करने के इच्छुक कृषक, बेरोजगार युवक- युवतियां एवं छात्र/ छात्राएं इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान आवास एवं भोजन व्यवस्था प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा की जायेगी। आवेदक अपना आवेदन के साथ 10 वीं की अंकसूची, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाईल नम्बर एवं पासपोर्ट साईज की फोटो जमा करनी होगी। आवेदन प्राप्त उम्मीदवारों का चयन प्रथम आओ- प्रथम पाओं के आधार पर किया जायेगा। चयनित उम्मीदवारों को 20 मई तक उनके मोबाईल नंबर पर सूचित किया जायेगा। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 7879626764 पर संपर्क किया जा सकता है। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 मई को नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता मे राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 मई को प्रात: 11 बजे से आयोजित की जायेगी। यह जानकारी डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर ने दी है। राज्य स्तरीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में 15 मई को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में होगा चयन नरसिंहपुर।मुरैना जिले के अम्बाह में आगामी 22 से 26 मई तक आयोजित होने वाली 69 वीं राज्य स्तरीय पुरूष एवं महिला व्हालीबॉल प्रतियोगिता 2024- 25 के लिए नरसिंहपुर जिले की महिला एवं पुरूष वर्ग की टीम की सहभागिता के लिए टीम का चयन गुरूवार 15 मई को सायं 5 बजे स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया जायेगा।   व्हालीबॉल जोनल सेक्रेट्री श्री मनीष कटारे ने बताया कि स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में जिले के महिला व पुरुष वर्ग खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। जिला स्तरीय व्हालीबॉल टीम की चयन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी व्हालीबॉल कोच शाकिर हुसैन के मोबाइल नम्बर 7000012706, नवनीत पटेल के मोबाइल नम्बर 9575942444 एवं स्टेट रेफरी अभिनव चौकसे के मोबाइल नम्बर 9131346765 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें