Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर,नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन नेशनल लोक अदालत में 853 प्रकरणों का हुआ निराकरण 4 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक का अवार्ड पारित

Aditi News Team

Sun, May 12, 2024
नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन नेशनल लोक अदालत में 853 प्रकरणों का हुआ निराकरण 4 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक का अवार्ड पारित नरसिंहपुर।मुख्य न्यायाधिपति मप्र उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के तत्वाधान में शनिवार 11 मई को जिला प्राधिकरण नरसिंहपुर के एडीआर भवन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।   आयोजित नेशनल लोक अदालत में जिले में कुल 26 खंडपीठों का गठन किया गया था। इन खंडपीठों द्वारा न्यायालय में लंबित कुल प्रकरणों में से 333 प्रकरणों का आपसी राजीनामे एवं सहमति से निराकरण कर 779 व्यक्तियों को लांभावित कर 3 करोड़ 33 लाख 67 हजार 535 रुपये की राशि का अवार्ड पारित किया गया।   नेशनल लोक अदालत द्वारा बीएसएनएल, नगर पालिका, बैंक एवं विद्युत विभाग आदि से संबंधित कुल 520 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें कुल 1 करोड़ 32 लाख 13 हजार 644 रुपये प्रतिकर/ वसूली राशि प्राप्त कर 695 पक्षकारों के प्रकरणों का निराकरण राजीनामे के माध्यम से किया गया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत द्वारा कुल 853 लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के अधीन कुल अवार्ड/ वसूली 4 करोड़ 65 लाख 81 हजार 179 रुपये पारित/ प्राप्त हुई। उक्त नेशनल लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 19 राजीनामा योग्य पारिवारिक प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।   इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, विशेष न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री राजीव के. पॉल, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री अरविन्द रघुवंशी, जिला न्यायाधीश श्री अखिलेष कुमार धाकड़, श्री नवीन कुमार शर्मा, श्रीमती रश्मिना चतुर्वेदी, श्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव जिला प्राधिकरण श्री वैभव सक्सेना, सीजेएम श्री प्रसन्न सिंह बहरावत, जिला रजिस्ट्रार श्री राधाकृष्ण यादव एवं अन्य समस्त न्यायाधीशगण, सचिव जिला अधिवक्ता संघ श्री सुलभ जैन, लोक अभियोजक श्री धर्मेन्द्र ममार, एसई श्री अमित चैहान, डिवीजनल इंजीनियर श्री नीरज परस्ते, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण एवं अन्य अधिवक्ताओं मौजूद थे।   जिला स्तरीय नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नेशनल लोक अदालत में न्यायाधीशगणों व अधिवक्तागणों से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के निराकरण में विशेष प्रयास करने एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आव्हान किया। विशेष न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री राजीव के. पॉल एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा ने अपना- अपना उदबोधन दिया। कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन सचिव जिला प्राधिकरण श्री वैभव सक्सेना द्वारा तथा आभार प्रदर्शन चीफ डिफेंस काउंसिल श्री विष्णु श्रीवास्तव ने किया। इसी तरह तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा, तेदूखेडा़ एवं गोटेगांव में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में जिन पक्षकारों द्वारा राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों का निपटारा किया गया, उन्हें पौधे देकर सम्मान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें