Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना ने किया थाना करेली का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Aug 28, 2025
पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना ने किया थाना करेली का औचक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम आज थाना करेली का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही साथ त्योहारों के दौरान आमजनों को सुरक्षा का अहसास कराना है। थाना करेली के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा गणना ली गयी साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हे सुना गया एवं थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु निर्देश दिए गए साथ ही त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने एवं महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें