Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: नेशनल गोलबॉल ट्रेनिंग कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ नवचेतन अंधजन मंडल, गुजरात में

Aditi News Team

Mon, Jun 23, 2025
नेशनल गोलबॉल ट्रेनिंग कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ नवचेतन अंधजन मंडल, गुजरात में गोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल गोलबॉल ट्रेनिंग कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ दिनांक 22 जून 2025 को नवचेतन अंधजन मंडल परिसर, भुज, गुजरात में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 21 जून से 28 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।   उद्घाटन समारोह की शुरुआत नवचेतन अंधजन मंडल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।   इस शुभ अवसर पर गोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री स्वराज सिंह जी, श्री कमलकांत जी (टीम लीडर, GFI), नवचेतन अंधजन मंडल के सचिव श्री हिमांशु सोंपुरा जी, GFI की टेक्निकल टीम, तथा IBSA के सदस्य श्री कैजिटिन फोनेरायो सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।   इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 32 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 18 बालक एवं 14 बालिकाएं शामिल हैं। खिलाड़ियों को आगामी अंतर्राष्ट्रीय गोलबॉल चैंपियनशिप तथा पैरा एशियन गेम्स 2025 की चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। श्री कमलकांत जी ने बताया कि चयनित 6 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी मिस्र (Egypt) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।   इस प्रशिक्षण कैंप में देश के लगभग 10 राज्यों – महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु एवं बिहार – के खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी की।   गोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कुल 9 अधिकारी एवं IBSA के 3 सदस्य इस आयोजन में उपस्थित रहे, जिनकी देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।   श्री हिमांशु सोंपुरा जी ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि नवचेतन संस्था द्वारा उन्हें आवास, भोजन, परिवहन एवं सभी आवश्यक सुविधाएं इस कैंप के दौरान दी जा रही हैं, जिससे खिलाड़ी पूरी एकाग्रता एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।   मध्य प्रदेश गोलवाल टीम से दो पुरुष दो महिला एवं एक कोच नेशनल के में पार्टिसिपेट कर रहे हैं यह जानकारी गोलवाल फेडरेशन आफ मध्य प्रदेश के जॉइंट सेक्रेटरी कमलेश रजक ने दी यह शिविर भारत की गोलबॉल टीम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पहल है।

Tags :

जरूरी खबरें