: नरसिंहपुर जिले के समाचार,राजस्व महाअभियान की जानकारी,जिले में अब तक 796 मिमी वर्षा दर्ज
राजस्व महाअभियान की जानकारी
नरसिंहपुर।राजस्व अभिलेख संबंधी सभी मामलों का समय- सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के उद्देश्य प्रदेश सहित जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 चलाया जा रहा है।
राजस्व महाअभियान 2.0 के अंतर्गत 21 अगस्त तक जिले में बंटवारा के 159 और नामांतरण के एक हजार 42 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसके अलावा 16 अभिलेखों को दुरूस्त किये गये हैं। जिले में बंटवारा के शतप्रतिशत, नामांतरण के 99.05 प्रतिशत और अभिलेख दुरूस्ती के शतप्रतिशत है।
इस सिलसिले में 21 अगस्त तक तहसील करेली में 24, गोटेगांव में 12, तेंदूखेड़ा में 22, नरसिंहपुर में 24, सांईखेड़ा में 26 और गाडरवारा में 51 सहित कुल 159 बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण किया गया, जो सभी तहसीलों में शतप्रतिशत है।
इसी तरह तहसील तेंदूखेड़ा में 167, सांईखेड़ा में 86, गाडरवारा में 324, करेली में 155, नरसिंहपुर में 195 और गोटेगांव में 115 सहित कुल एक हजार 42 नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस तरह नामांतरण के प्रकरणों में तहसील तेंदूखेड़ा व सांईखेड़ा में शतप्रतिशत, गाडरवारा में 99.39 प्रतिशत, करेली में 99.36 प्रतिशत, नरसिंहपुर में 98.99 प्रतिशत और गोटेगांव में 95.83 प्रतिशत है। तहसील करेली में 2, गाडरवारा में 2, तेंदूखेड़ा में 4 व नरसिंहपुर में 8 सहित कुल 16 अभिलेख दुरूस्त किये गये हैं, जो शतप्रतिशत है।
जिले में अब तक 796 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर।नरसिंहपुर जिले में एक जून से 22 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 796.8 मिमी अर्थात 31.37 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 22 अगस्त को तहसील नरसिंहपुर में 2 मिमी और तेंदूखेड़ा में 2 मिमी वर्षा आंकी गई है।
अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त तक तहसील नरसिंहपुर में 739 मिमी, गाडरवारा में 994 मिमी, गोटेगांव में 892 मिमी, करेली में 616 और तेन्दूखेड़ा में 743 मिमी वर्षा आंकी गई है।
इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1039.20 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 1186 मिमी, गाडरवारा में 1054 मिमी, गोटेगांव में 851 मिमी, करेली में 1199 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 906 मिमी वर्षा हुई थी।
Tags :