Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत ग्राम केरपानी के सब्जी बाजार में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Mar 7, 2025
100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत ग्राम केरपानी के सब्जी बाजार में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन नरसिंहपुर।राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत जिले में शिविर लगाकर मजदूरों और आम नागरिकों का ज्यादा से ज्यादा क्षय रोग की स्क्रीनिंग कर संभावित लोगों के खकार के सेंपल एकत्रित किये जा रहे हैं और उनका एक्स- रे भी कराया जा रहा है। अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षय उन्मूलन जन जागरूकता के उद्देश्य से करेली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम केरपानी के सब्जी बाजार में ग्रामीणों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया।   नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी से कैसे बचा जाये एवं टीबी के क्या लक्षण है, इसकी जानकारी भी शिविर के दौरान दी गई। उन्हें बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को चलने में सांस भरना, लगातार खांसी आना, भूख नहीं लगना, वजन कम होना, रात को पसीना आना जैसे टीबी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए नि:शुल्क एक्स- रे करवायें। अगर मरीज टीबी पॉजीटिव आता है, तो उसको 6 माह तक दवाई लेना होती है, दवाई में किसी भी दिन का कोई गैप नहीं होना चाहिये। टीबी का मरीज दवाई लेने पर ठीक हो जाता है। टीबी कोई घातक बीमारी नहीं है। अगर जांच में मालूम पड़ जाता है कि किसी व्यक्ति को टीबी है, तो दवाई जरूर लेना चाहिये। दवाई का नियमित उपयोग करने से व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ हो जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें