Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: गाडरवारा,इन्हर व्हील पिंक पेटल्स क्लब का शपथ समारोह संपन्न

Aditi News Team

Thu, Jul 4, 2024
इन्हर व्हील पिंक पेटल्स क्लब का शपथ समारोह संपन्न गाडरवारा।स्थानीय इन्हरव्हील क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्षा अंकिता जैन, सचिव रिमझिम जैन, कोषाध्यक्ष सुरभि जैन, एडिटर विजेतासिंह, आई एस ओ स्वाति जैन चुनी गई । इस अवसर पर निवृतमान अध्यक्षा श्रीमती वंदना श्रीकांत राठी ने पूर्व पदाधिकारियों व सदस्यों को पिछले कार्यकाल में क्लब के उद्देश्यों के लिए समर्पित और श्रेष्ठतम कार्य व उपलब्धि यो के लिए अवार्ड प्रदान करने साथ आभार प्रकट किया तथा नई टीम को यथायोग्य सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आश्वस्त कर हार्दिक बधाई दी गई । इस समारोह अवसर पर अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश की सद्भावना को चरितार्थ करते हुए पारम्परिक वेशभूषा की थीम पर आधारित था । कार्यक्रम में गीता भारद्वाज, खुशी जैन, रिध्दि जैन, नेहा सोनी, पूजा पलोड, शीतल खंजाची व अन्य सभी सदस्या उपस्थिति थी। नवनिर्वाचित अध्यक्षा अंकिता जैन ने पूरी टीम के साथ जनाभिमुखी कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया ।

Tags :

जरूरी खबरें