Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय सांईखेड़ा पहुंच कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा 

Aditi News Team

Mon, Jul 29, 2024
मूंग खरीदी स्लाइड तिथि खरीदी तिथि बढ़ाई जाए  भारतीय किसान संघ आज सोमवार को तहसील कार्यालय साईं खेड़ा पहुंच कर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा  जिसमें मांग रखी गई कि मूंग खरीदी तिथि एवं स्लाइड तिथि बढ़ाई जाए जिन किसानों की खरीदी हो चुकी है उन्हें खरीदी दिनांक से 7 दिवस के अंदर भुगतान किया जाए । कृषि उपज उप मंडी साईखेडा में मार्ग से अतिक्रमण हटाकर सर्वसुविधायुक्त मंडी परिसर एवं शेट निर्माण कराया जाए धान खरीदी से पहले। विधुत विभाग द्रारा अघोषित बिजली कटौती बंद की जाएं जले हुए ट्रांसफार्मर तुंरत बदले जाए । विधुत लाईन के तार एवं खंभे लटक रहे हैं उन्हें ठीक कराया जाए नये ट्रांसफार्मर रखे गये उनमें ठेकेदार द्रारा गुणवत्ता हीन केवल लीड लगाई गई है उन्हें बदली जाएं । शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर गांव वालों के लिए मवेशी चराने चरनोई भूमि उपलब्ध कराई जाएं जैसी अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । विधुत विभाग से संबंधित समस्याओ का ज्ञापन विधुत वितरण केन्द्र साईं खेड़ा कार्यलय पहुंच कर सौंपा गया इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत मंत्री विश्वनाथ शर्मा उपाध्यक्ष ललित अवस्थी पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा संभागीय सदस्य तेजसिंह तोमर कोषाध्यक्ष माखन अग्रवाल तहसील प्रभारी अनुराग चौकसे मुन्नी लाल मोरी पहलाद पटेल दीपक पटेल ग्राम इकाई अध्यक्ष बम्होरी सहित किसान बंधु उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें