Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: धेनु शक्ति संघ गो तस्करों पर कार्यवाही के लिए 21अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम सभी जिला कलेक्टर को ज्ञापन देगा- साध्वी निष्टा गोपाल सरस्वती

Aditi News Team

Sat, Apr 19, 2025
धेनु शक्ति संघ गो तस्करों पर कार्यवाही के लिए 21अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम सभी जिला कलेक्टर को ज्ञापन देगा*- साध्वी निष्टा गोपाल सरस्वती सुसनेर,पिड़ावा/19 अप्रैल, गोपाल परिवार संघ द्वारा संचालित मातृशक्ति में गोरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला संगठन *धेनु शक्ति संघ* राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता से 52 ट्रकों में मध्यप्रदेश की सीमा पर बांसवाड़ा में पकड़े गए नर गोवंश जिन्हें निर्दयता पूर्वक ठूस ठूस कर भर रखा था जिन्हें विगत दिनों बांसवाड़ा की अनेक गो शालाओं में भेजकर गोपाल परिवार संघ की वरिष्ठ साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती के नेतृत्व में बांसवाड़ा क्षेत्र के हजारों गो सेवकों ने गो तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जिला कलेक्टर बांसवाड़ा जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि 52 ट्रकों में अवैध रूप से जो नर गोवंश मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से प्रवेश करवाने का प्रयास किया जा रहा था जिसे मध्यप्रदेश शासन ने नर गोवंश की वैद्य अनुमति नहीं होने के कारण मध्यप्रदेश सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया था उन सभी 52 ट्रकों पर कार्यवाही करने की बात जिला कलेक्टर को कही थी लेकिन आज तक उन ट्रक चालकों एवं नर गोवंश को लाने वाले व्यक्तियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई बल्कि पुलिस प्रशासन उन गो सेवकों को डरा धमकाकर गो सेवकों पर केस दर्ज कर उनका जीवन खराब करने की धमकी दे रहा है , पुलिस के इस दोहरे चरित्र के खिलाफ सम्पूर्ण राजस्थान के गो सेवकों में भयंकर आक्रोश है और गो तस्करों पर कारवाही नहीं होने के कारण अब पूरे राजस्थान में जन आंदोलन की रचना गो सेवक कर रहें है ओर उसी के तहत 21 अप्रैल 2025 सोमवार को प्रातः 11 बजे धेनु शक्ति संघ मातृशक्ति के माध्यम से राजस्थान के सभी जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मेड़ता से 52 ट्रकों के माध्यम से मध्यप्रदेश की सीमा पर प्रवेश करवाने वाले ट्रकों पर कार्यवाही करने की मांग करेगा । धेनु शक्ति संघ की साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने बताया कि 52 ट्रकों में नागौर जिले के मेड़ता से भेजे गए नर गोवंश के बारे में नागौर प्रशासन का कहना है कि ये सभी नर गोवंश किसानों के यहां खेती के लिए जा रहें थे इस पर साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने जिला प्रशासन नागौर से मांग की कि मानले की यह सभी नर गोवंश किसानों के यहां खेती के लिए जा रहें थे तो फिर उन्हें ठूस ठूस कर जबरन क्यों भरा गया था जिसके कारण तीन गोवंश की तो बांसवाड़ा मध्यप्रदेश सीमा पर ही दम घुटने से मौत हो गई और जब ये सभी गोवंश खेती के लिए किसानों के पास जा रहें थे तो फिर इन सभी 52 ट्रकों को मध्यप्रदेश सीमा पर उचित अनुमति नहीं होने के कारण मध्यप्रदेश शासन ने अनुमति क्यों नहीं दी और उन्हें क्यों रोका गया इस पर राजस्थान प्रशासन मौन क्यों है । साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा कि अगर वास्तव में ये सभी नंदी महाराज खेती के लिए किसानों के पास जा रहें है तो प्रशासन उन सभी किसानों की सूची हमें उपलब्ध करवाएं ताकि उन सभी किसानों को हम अपने निजी खर्चे पर उनके यहां नदी बाबा को भिजवा सकें क्योंकि वास्तव में उक्त सभी नंदी खेती के लिए किसानों के पास जाने वाले है तो उन सभी किसानों की वास्तविकता जाने बिना बांसवाड़ा जिले की गौशालाओं में विराजित 52 ट्रकों से उतारे गए सभी नंदी बाबाओं को कही जाने नहीं देंगे चाहे उसके लिए हमें अपने प्राण भी क्यों न देना पड़े लेकिन धर्म स्वरूप नंदी महाराज को अब पुनः कसाइयों के हाथ में नहीं जाने देंगे और उसी के लिए अब राजस्थान के गौसेवक आर पार की लड़ाई लड़ेगा जिसके प्रथम चरण में 21 अप्रैल को राज्य की मातृशक्ति मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम राज्य के सभी जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर गौतस्करों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग करेगा

Tags :

जरूरी खबरें