Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

नाबालिग पीड़ितों की पहचान सोशल मीडिया पर साझा न करें

दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

: गाडरवारा, पर्यावरण दिवस पर साहू युवा संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग व रोटरी क्लब के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया!

Aditi News Team

Wed, Jun 5, 2024
पर्यावरण दिवस पर साहू युवा संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग व रोटरी क्लब के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया! गाडरवारा।पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर नगर की आनंद विहार कॉलोनी गाडरवारा में साहू युवा संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग व रोटरी क्लब परिवार के द्वारा छायादार व फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया!सभी ने इन्हें पौधों से वृक्ष बनने तक का संकल्प लिया! कार्यक्रम में सर्वप्रथम पौधों को मंत्र उच्चारण के साथ पूजन करके रक्षा सूत्र बांधकर रोपित किया गया! साहू युवा संगठन सदस्य श्री नीलेश साहू द्वारा पौधों के महत्व को बताते हुए, सभी से इस बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का निवेदन किया! आर्ट ऑफ़ लिविंग शिक्षक श्री रमाकांत गुप्ता जी ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए,पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ रहता है की जानकारी दी! रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव ने तापमान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करने के लिए जोर दिया! इसी क्रम में श्री मनोज वसा जी द्वारा पर्यावरण के महत्व को बताया गया व श्री सुरेंद्र साहू जी ने उपस्थित सभी सदस्यों का रोटरी क्लब,आर्ट ऑफ़ लिविंग व साहू समाज की ओर से आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्री रमाकांत गुप्ता,सुनील श्रीवास्तव,अशोक राजपूत, मनोज वसा,सुरेंद्र साहू,विनोद दूगड़, संजय पटेल,नीलेश साहू,प्रतीक साहू,रोशन साहू, मुकेश पटेल, श्रीमति रितु साहू,स्नेह साहू जी व समाजसेवी संस्थाएं के सदस्य व संस्था प्रमुख उपस्थित रहे! उपरोक्त जानकारी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई!

Tags :

जरूरी खबरें