Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर उन्होंने आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

: मुख्यमंत्री डॉ.यादव का 25 मार्च को गौ-अभ्यारण्य सालरिया में भ्रमण प्रस्तावित कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Aditi News Team

Mon, Mar 24, 2025
मुख्यमंत्री डॉ.यादव का 25 मार्च को गौ-अभ्यारण्य सालरिया में भ्रमण प्रस्तावित,कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 मार्च को गौ-अभ्यारण्य सालरिया, जिला आगर-मालवा प्रस्तावित भ्रमण को लेकर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ गौ-अभ्यारण्य परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभास्थल, हैलीपेड का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी क्षमता के साथ करें, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के दौरान कानून एवं अन्य व्यवस्थाएं बनाएं रखें। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी स्थल पर पूरे समय तैनात रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर एडीएम श्री आरपी वर्मा ने सभी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन समन्वय के साथ करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे,संयुक्त कलेक्टर मीलिन्द ढोके, एसडीएम आगर श्रीमती किरण बरबडे, एसडीएम सुसनेर श्री सर्वेश यादव, सीएस पी मोतीलाल कुशवाह सहित जिला अधिकारी एवं संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें