Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस एवं रैली आयोजित करने पर रहेगी रोक

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

: डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का क्लिनिक पर जाकर किया सम्मान,चिकित्सक देव तुल्य होते है-मुकेश बसेड़िया

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का क्लिनिक पर जाकर किया सम्मान,चिकित्सक देव तुल्य होते है-मुकेश बसेड़िया गाडरवारा। बीते मंगलवार को इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने गिरते हुए पानी मे शहर के अधिकांश चिकित्सकों की क्लिनिक पर पहुंचकर उन्हें श्री रामवस्त्र ,प्रतीक चिन्ह, कलम डायरी एवं धार्मिक पुस्तकें आदि प्रदान कर सम्मानित किया। श्री बसेड़िया ने शहर के लगभग 42 डाक्टर्स का सम्मान किया। इस दौरान वरिष्ठ व वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ वी पी गुप्ता ने कहा कि श्री बसेड़िया द्वारा प्रतिवर्ष जो घर आकर सम्मान प्रदान किया जाता है वो हम सब चिकित्सको के लिए गौरव व आनंद के पल है। वरिष्ठ डॉ उमाशंकर दुबे ने सेवा कार्यो की सराहना करते हुए डाक्टर्स सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। वही शहर की सबसे वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आशा फणसलकर ने भी डाक्टर्स सम्मान की सराहना की। डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अरविंद जैन ने कहा की हम भूल जाते है डाक्टर्स डे , पर श्री बसेड़िया अनेक वर्षों से आकर हमे सम्मानित करना नही भूलते। हम उनका समस्त डॉक्टर्स एशोसिएशन की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते है। इस मौके परचिकित्सक सम्मान करते समय बिटिया तनुश्री बसेड़िया, प्रिंस बसेड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही।उल्लेखनीय है कि श्री बसेड़िया द्वारा सतत बनांचल पहाड़ी ग्रामो में वृद्ध सेवा के साथ साथ मेधावी छात्र छात्रा, उत्कृष्ट शिक्षक , रक्तदान दाता , बेटियो का सम्मान आदि के प्रोत्साहन हेतु सम्मान कार्यक्रम सतत आयोजित किये जाते रहते है। उनके द्वारा प्रमुख रूप से डॉ अखिलेश गुमास्ता ,डॉ डी एस चौधरी, डॉ राजेश दुबे , ,डॉ के उइके शासकीय अस्पताल प्रभारी डॉ उपेंद्र वस्त्राकार , डॉ आशुतोष मेहता ,डॉ अनिल पटेल,डॉ राजीव राठौरिया, डॉ जगदीश वर्मा, डॉ संजय मोदी, डॉ ए पी सिंह ,डॉ पंकज ठारवानी,डॉ पंथी कोरी, डॉ अभिजीत कटारे, डॉ ऋचा वर्मा, डॉ कांची सोनी, डॉ अमित कुमार ,डॉ मनीष महोबिया, डॉ अभिनव जैन, डॉ अनामिका जैन, डॉ संगीत जैन, डॉ संदीप फणसलकर ,डॉ श्रीमति श्वेता फणसलकर, डॉ उपेंद्र सिंघई, डॉ एन पी बाजपेयी,डॉ विजय पटेल, डॉ भरत राठी, डॉ भानुप्रताप पटेल, डॉ रोहित शर्मा सहित आदि अनेक डाक्टर्स का सम्मान किया ।

Tags :

जरूरी खबरें