Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से निकाली गयी ‘‘तिरंगा यात्रा’’

Aditi News Team

Mon, Aug 11, 2025
रिपोर्टर सतीश लमानिया  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जबलपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से निकाली गयी ‘‘तिरंगा यात्रा’’ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनॉक 11-8-2025 को शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड से निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना प्रभारी शहर हमराह बल के तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य सहित लगभग 500 की संख्या में जिला पुलिस बल, एसटीएफ, के साथ साथ साथ, होमगार्ड, एनसीसी, नेविल विंग, स्काउट गाईड आदी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा’’ पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर मालगोदाम चौक हाई कोर्ट चौक, घंटाघर, तैयअब अली चौक, नौदरा चौक रसल चौक होते हुये भंवरताल गार्ड के पास समाप्त हुई। भंवरताल गार्डन में समापन के अवसर पर कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक कुमार सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति पुलिस बैंण्ड द्वारा देश भक्ति गीतों के धुनों का भव्य प्रदर्शन किया गया। द्वय अधिकारियों द्वारा कहा गया कि तिरंगा हमारी शान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है अतः हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाये अपने-अपने घरों और दुकानों में तिरंगा फहरायें और राष्ट्रीय गौरव से नयी पीढी को परिचित करायें।

Tags :

जरूरी खबरें