Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

: गोटेगांव की दो उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 21 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Aditi News Team

Thu, Nov 14, 2024
गोटेगांव की दो उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 21 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर।नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड गोटेगांव में दुकान विहीन 2 ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न की जायेगी। विकासखंड गोटेगांव में दुकान वि‍हीन ग्राम पंचायत गर्रा व सिरकोना में नवीन उचित मूल्य दुकान आवंटित की जाना है।   इस संबंध में पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर उक्त उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थायें 6 नवम्बर से 21 नवम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोटेगांव द्वारा की जायेगी। यह जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोटेगांव ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें