Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

: आज से माँ नर्मदा पुराण धूनी अखाड़ा में आयोजन 

Aditi News Team

Wed, Jan 29, 2025
आज से माँ नर्मदा पुराण धूनी अखाड़ा में आयोजन  करेली। 29 जनवरी पतित पावनी माँ नर्मदा के दर्शन मात्र से पुण्य लाभ मिलता है। नर्मदा पुराण, नर्मदा नदी से जुड़ी कथाओं का संग्रह है. यह कथा स्कंद पुराण में मिलती है. नर्मदा पुराण कथा में नर्मदा नदी के जन्म, परिक्रमा, और महत्ता से जुड़ी बातें बताई गई हैं. नर्मदा पुराण कथा में नर्मदा नदी के जन्म की कथा स्कंद पुराण में मिलती है. नर्मदा नदी को भगवान शिव की पुत्री माना जाता है. नर्मदा नदी को कुंवारी नदी के नाम से भी जाना जाता है. नर्मदा नदी के दर्शन स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. नर्मदा नदी की परिक्रमा करने से सभी तीर्थों का पुण्य मिलता है. नर्मदा के विविध रहस्य की जानकारी से ओतप्रोत माँ नर्मदा पुराण का आयोजन 30 जनवरी से 5 फ़रवरी 25 तकसमय:- दोपहर 2 से 5 बजे तक स्थान धूनी अखाड़ा के सामने राधावल्लभ वार्ड करेली में आयोजक राज राजेश्वरी महिला मंडल करेली द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा से महापुराण का शुभारंभ होगा। पंडित बाल व्यास आकाश वैष्णव श्रीधाम वृन्दावन कथा वाचन करेंगे। सभी से नर्मदा पुराण की कथा श्रवण का आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें