Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: गाडरवारा,माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा ऑर्थोपेडिक्स स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा ऑर्थोपेडिक्स स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  गाडरवारा ।स्थानीय महिला मंडल गाडरवारा द्वारा ऑर्थोपेडिक्स स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में डाक्टर हर्षल हुरकट, संगीत जैन व सजातीय महिलाओं व. पुरुषों ने शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भगवान महेश की वंदना से किया गया। इंदौर के युवा ऑर्थो एवं घुटना विशेषज्ञ डॉक्टर हर्षल हुरकट ने अपनी सेवाएं देते हुए रोगियों को उचित चिकित्सीय परामर्श और मार्गदर्शन से लाभान्वित किया । सभी रोगी चिकित्सीय परामर्श से प्रभावित हुए ।डॉक्टर संगीत जैन द्वारा चरक पॉलीक्लिनिक में स्वास्थ्य शिविर के लिए समस्त सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गई जिसके लिए माहेश्वरी महिला मंडल आभार व्यक्त किया ।उल्लेखनीय है कि माहेश्वरी महिला मंडल समय समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करती रहती है उसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।इस अवसर पर महिला मंडल के अलावा माहेश्वरी पुरुष और युवा मंडल के महेश मालपानी अध्यक्ष, नवनीत पलोड, ओम काबरा, अजय काबरा, अशोक मोलासरिया, गिरिराज मालपानी, सुदर्शन पलोड, मधुर मोलासरिया, अनिल मोहता, देवदास, गोकुल काबरा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें