: डेढ़ हजार स्कूलों में होगा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के संकल्प का वाचन
डेढ़ हजार स्कूलों में होगा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के संकल्प का वाचन
जिले के करीब डेढ़ हजार से अधिक स्कूलों में हमारा विद्यालय हमारा स्वभिमान कार्यक्रम होगा। सितम्बर के पहले दिन होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय सहित जिला शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिया है। इस बहुआयामी प्रोग्राम के तहत सभी शिक्षक और बच्चे विद्यालय को हर कसौटियों पर उत्कृष्ट बनाने का संकल्प लेंगे। जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनाल के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी संदीप नेमा ने जारी आदेश में उल्लेख किया है कि समस्त शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासन, पर्यावरण सौंदर्य, छात्रों के चरित्र निर्माण सेवा समर्पण संस्कार तथा भेदभाव रहित वातावरण निर्मित करने की दृष्टि से यह कार्यक्रम हो रहा है। 1 सितम्बर को हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान के विचार एवं भाव को लेकर स्कूलों के शिक्षक तथा अध्ययनरत विद्यार्थी एक साझा संकल्प का वाचन करेंगे। संकल्प पत्र का वाचन प्रार्थना के समय होगा। प्राचार्य और हेडमास्टर की अनुमति से यह वाचन आधा घंटा की अवधि में किया जाएगा।
म प्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने किया पोस्टर का विमोचन
इस कार्यक्रम आयोजन की मुख्य भूमिका मप्र शिक्षक संघ ने तैयार की जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग को पूरी तरह प्रभावी किया है। नतीजतन डिपार्टमेंट ने सभी स्कूलों में प्रोग्राम के तहत संकल्प पत्र वाचन के आदेश जारी किए। लोक शिक्षण संचालनालय की कमिश्नर शिल्पा गुप्ता ने हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान के पोस्टर का विमोचन किया। जिले में मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर के जिला इकाई और वरिष्ठ पदाधिकारी ने पोस्टर जारी कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने इस विचार को शिक्षा के गुणात्मक विकास में उत्तरोत्तर प्रगति वाला बताया।
पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी डॉ सी एल कोष्ठी,प्रांतीय पदाधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव,जिला संगठन मंत्री संतोष कौरव,जिला सचिव कमलेश श्रीवास्तव जिला संरक्षक हरगोविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी,संभागीय सहसचिव कीर्तिनिधि दुबे,राजेश ठाकुर ,सतीश शर्मा,प्रदीप पुरोहित बी एस झारिया,होतीलाल शर्मा,उमेश दुबे ,चंद्रभान साहू,श्रीभगवान उपाध्याय ,महेंद्र चौबे इत्यादि ने सामूहिक संकल्प,पांच संकल्प वाचन , प्रतिवेदन पत्र इत्यादि संकलन और प्रकल्प आयोजित करने पर विशेष जोर दिया है।
Tags :