Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: डॉ कलाम की पुण्य तिथि पर विज्ञान विषय की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Jul 27, 2025
डॉ कलाम की पुण्य तिथि पर विज्ञान विषय की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में बालसभा के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने डॉ कलाम के चित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बालसभा में छात्र छात्राओं ने विज्ञान शिक्षक मधुसूदन पटैल के निर्देशन में डॉ कलाम सहित विज्ञान विषय से संबंधित तड़ित चालक, बर्नर की ज्वाला,मिसाइल, लटका हुआ चुंबक, स्थेटोस्कोप, थर्मामीटर, गुलाब के पौधे का तना, रहट, अमीबा, प्रकाश संश्लेषण, मानव हृदय, श्वसन तंत्र, पाचन तंत्र, ऊष्मा का संवहन,विद्युत् के सुचालक,कुचालक सहित अनेक चित्र बनाकर उनके विषय में प्रस्तुतीकरण किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षावार प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। बालसभा में प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव ने कहा कि डॉ कलाम महान वैज्ञानिक थे। उन्हें मिसाइल मैन भी कहा जाता था। देश के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी का निर्वाहन भी उन्होंने बखूबी किया। इस दौरान शिक्षक विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, अक्षर साथी नेतराम केवट, फूलवती केवट सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें