Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: 20 करोड़ श्रीराम नाम लेखन के लिए पं चंद्र प्रकाश तिवारी "संस्कृति सम्मान" से होंगे अलंकृत

Aditi News Team

Mon, Dec 23, 2024
भागीरथ तिवारी रिपोर्टर  20 करोड़ श्रीराम नाम लेखन के लिए पं चंद्र प्रकाश तिवारी "संस्कृति सम्मान" से होंगे अलंकृत करेली- स्वयं व शिष्यों के माध्यम से 20 करोड़ राम नाम लेखन पूरा होने पर गृहस्थ संत पं चंद्र प्रकाश तिवारी ( श्री राम कृपा कुटी भुगवारा) "ब्रह्मलीन पं वीरेंद्र शुक्ला संस्कृति सम्मान 2024" से अलंकृत होंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के 79 वे अधिवेशन में उपरोक्त सम्मान उन्हें गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम ब्रह्मलीन पं आदर्श मुनि त्रिवेदी नगर,और हितकारिणी स्कूल दमोह नाका में 25 दिसंबर को आयोजित है। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें