Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: गाडरवारा रेलवे स्टेशन पार्किंग पर हो रही अवैध वसूली से यात्रीजन परेशान

Aditi News Team

Wed, Aug 27, 2025
गाडरवारा रेलवे स्टेशन पार्किंग पर हो रही अवैध वसूली से यात्रीजन परेशान गाडरवारा।गाडरवारा रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों एवं आम नागरिकों से पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा नेता पवन पटेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मंत्री उदय प्रताप सिंह सांसद दर्शन सिंह को ईमेल के माध्यम से उक्त शिकायत प्रेषित की है। विगत दिनों पूर्व रेलवे प्रबंधन द्वारा नियमों की घोर अनियमिकताओं एवं लापरवाही के चलते गाडरवारा रेलवे स्टेशन की पार्किंग ठेका को निलंबित कर निरस्त किया गया है। जबकि निर्धारित पार्किंग स्थान पर पार्किंग ठेके की व्यवस्था नहीं है, फिर भी मनमाने ढंग से पार्किंग शुल्क वसूलकर यात्रियों एवं वाहन मालिकों की जेब काटी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्क करने वाले यात्रियों से बिना रसीद मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है, और विरोध करने पर मारपीट तक की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह अवैध वसूली रेलवे प्रशासन की छवि को धूमिल करने के साथ-साथ आम नागरिकों में आक्रोश उत्पन्न कर रही है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि- 1. रेलवे स्टेशन परिसर में चल रही अवैध पार्किंग वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। संबंधित दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कर FIR भी कराई जाए।2. पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाया जाए। 3. दोषी ठेकेदार/कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। 4. यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु स्टेशन परिसर में नियमित निगरानी रखी जाए। आमजन को राहत मिलेगी और रेलवे की साख भी बनी रहेगी। शिकायत की छाया प्रति ईमेल के माध्यम से महाप्रबंधक, डीआरएम जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को प्रेषित की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें