Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: निर्माणधीन ओवर ब्रिजो में ना हो यातायात बाधित - पवन पटेल

Aditi News Team

Thu, Jun 12, 2025
निर्माणधीन ओवर ब्रिजो में ना हो यातायात बाधित - पवन पटेल गाडरवारा।रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार ने शहरों एवं ग्राम में स्थित रेलवे लाइनों के ऊपर ओवर ब्रिजो के निर्माण की आधारशिला रखी है। रेलवे क्रॉसिंगो पर रहगीरों को यात्रा में अधिक समय खराब ना हो। रेलवे क्रॉसिंग पर मध्य प्रदेश सेतु निगम के माध्यम से निर्माण हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों के दौरान यात्रिओ हो रही समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा नेता पवन पटेल ने क्षेत्रीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव, सेतु निगम के अधिकारी एवं कलेक्टर नरसिंहपुर,नर्मदापुरम को पत्र लिखकर ईमेल के माध्यम से अवगत कराया है कि जिले में स्थित रेलवे लाइनों पर मध्य प्रदेश सेतु निगम के माध्यम से ओवर ब्रिजो का निर्माण किया जा रहा है। जो इस प्रकार है।1. गाडरवारा चीचली रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का काम धीमी गति से चल रहा है एवं गुणवत्ता अनुसार नहीं है। विगत 5 वर्षों से निर्माणधीन है। कार्य में तेजी लाई जाए।2. इसी प्रकार मानकवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग लाइन के ऊपर निर्मित ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर मिट्टी डली हुई है। असमय वर्षा होने पर आने जाने में राहगीरों असुविधा ना हो। रोड पर एम सैंड गिट्टी डलवाए। 3. सालेचौका रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज निर्माण में भी आने जाने में यात्रियों को परेशानी ना हो। 4. नर्मदापुरम जिले में नगर बनखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण अधीन ओवर ब्रिज। बारिश के पूर्व संबंधित नरसिंहपुर एवं नर्मदापुरम जिले में मध्य प्रदेश सेतु निगम में निर्माण करने वाले ठेकेदारों को निर्देशित किया जाए। बारिश में आने जाने में यात्रियों को परेशानी ना हो।आवागमन सुचारू हो। इसके लिए बेहतर प्रबंध किए जाए।

Tags :

जरूरी खबरें