Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: लगातार जारी है शंख घंटा बजाना ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन,समिति ने दोहराया जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन

Aditi News Team

Tue, May 27, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  लगातार जारी है शंख घंटा बजाना ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन,समिति ने दोहराया जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन सिहोरा - सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर लगातार प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने आज अपना चौथा प्रदर्शन भी जारी रखा। आंदोलन समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर के बस स्टैंड सिहोरा स्थित आवास के बाहर घंटो तक शंख घंटा बजाकर सिहोरा जिला मामले में उनकी चुप्पी पर कड़ा प्रहार किया ।समिति ने प्रश्न उठाया कि सिहोरा से राजनैतिक और आर्थिक पहचान प्राप्त करने के बाद भी सिहोरा जिला मुद्दे पर वे मौन क्यों है? विधायक के नेतृत्व में प्रयास जारी - प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर ने कहा कि सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में सिहोरा को जिला बनाने की प्रक्रिया हेतु संपूर्ण सिहोरा भाजपा प्रयासरत है।हमारा प्रयास है कि सिहोरा जिला का प्रस्ताव जबलपुर कलेक्टर से पुनर्गठन आयोग एवं सरकार को भेजा जाए। संतुष्ट नहीं हुए प्रदर्शनकारी - प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर द्वारा दिए गए आश्वासन से समिति के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए ।उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से लगातार डेढ़ वर्षो से इस तरह के आश्वासन भाजपा के पदाधिकारियोँ और विधायक द्वारा दिए जा रहे है परंतु आज दिनांक तक कोई भी आश्वासन पूर्ण नहीं किया गया। इसलिए वे अपने प्रदर्शन पर कायम है।समिति ने कहा कि 6 जून को सिहोरा में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा । प्रदर्शन के दौरान समिति के नागेंद्र कुररिया, अनिल जैन, विकास दुबे ,संतोष पांडे, रामजी शुक्ला ,प्रदीप दुबे ,रामजी शुक्ला,संजय पाठक,संतोष तिवारी, कुक्कू गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास,रामनरेश चौबे, मोहन सोंधिया, शरद सेठ,नत्थू पटेल निसार अंसारी गौरी राजे सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें