Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: संघर्ष का सूर्योदय ( मजदूर दिवस पर कविता)

Aditi News Team

Thu, May 1, 2025
संघर्ष का सूर्योदय ( मजदूर दिवस पर कविता)   धूप की पहली किरण, उजागर करती अनगिनत चेहरे, जो झुकते हैं धरती पर, उठाते हैं भार, बनाते हैं राहें। हाथों में खुरदरापन, धमनियों में बहता पसीना, आँखों में संकल्प की ज्वाला, हर सुबह एक नया युद्ध, अस्तित्व की रक्षा का। ईंटों की ठंडी छुअन, लोहे की तपती गर्मी, खदानों की घुटन भरी साँसें, कारखानों का शोरगुल, यह उनकी दुनिया है।   कोई सपना बुनता है छोटे घर का, कोई बच्चों की हँसी के लिए जूझता है, कोई बेहतर कल की उम्मीद में, सहता है अन्याय, चुपचाप भरता है घाव। अधिकारों की दबी आवाज़ें, शोषण की कड़वी कहानियाँ, पर हौसला चट्टान सा अटल, एकजुट होने की शक्ति, संघर्ष का बीज अंकुरित होता है।   लम्बी और कठिन यात्रा, अंधेरी सुरंगों से रोशनी की ओर, हर मुश्किल कदम पर, बढ़ती जाती है दृढ़ता, जन्म लेती है सफलता। वे नींव के पत्थर हैं, हर इमारत, हर प्रगति के पीछे, उनकी अनथक मेहनत का फल, आज चमक रहा है, कल और चमकेगा।   यह दिवस मेरा है, लाखों अनसुनी आवाज़ों का, जो बनाते हैं दुनिया को, अपनी निष्ठा और श्रम से, सलाम है उनकी जिजीविषा को।   ✒️सुशील शर्मा✒️

Tags :

जरूरी खबरें