Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा बैठक ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में दिये जा रहे है आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Sat, Jul 6, 2024
कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा बैठक ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में दिये जा रहे है आवश्यक दिशा निर्देश रिमाण्ड पर लिये गये श्रीराम इंदुरख्या एवं आलोक इंदुरख्या की मौजूदगी में गोलबाजार एवं विजय नगर स्थित राधिका बुक पैलेस मे बुकों की जांच करने पर 10 फर्जी आई.एस.बी.एन. की बुकें मिली पूछताछ पर बिशप एवं स्कूल के कर्मचारियों से मिली भगत के संबंध उजागर दिनॉक 27-5-24 को कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थाने ओमती, बेलबाग, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, गोराबाजार, माढोताल, तिलवारा, बरेला, भेडाघाट में धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के 11 अपराध पंजीबद्ध कर 21 आरोपीं को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ उपरांत केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया था।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, की उपस्थिति में पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अपराधों की विवेचना कर रहे सभी थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा करते हुये विवेचना के दौरान आये तथ्यों की जानकारी ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिय जा रहे हैं। थाना बेलबाग में पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 275/2014 धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के आरोपी श्रीराम इंदुरख्या पिता स्व. कृष्ण कुमार इंदुरख्या उम्र 39 वर्ष एवं आलोक इंदुरख्या पिता स्व. कृष्ण कुमार इंदुरख्या उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी मार्बल सिटी हास्पिटल के बाजू में स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड नेपियर टाउन ओमती को दिनॉक 8-7-24 तक के लिये पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुम्हरे ने बताया कि आरोपी श्रीराम इंदुरख्या, एवं आलोक इंदुरख्या को थाना लार्डगंज अंतर्गत गोलबाजार स्थित राधिका बुक पैलेस एवं विजय नगर स्थित राधिका बुक पैलेस ले जाया गया एवं मौजूदगी मे बुकों की जांच की गयी तो गोलबाजार स्थित राधिका बुक पैलेस में 7 एवं विजय नगर स्थित राधिका बुक पैलेस मे 3 फर्जी आई.एस.बी.एन. की बुकें मिली है जिन्हें जप्त किया गया। आरोपी श्रीराम इंदुरख्या, एवं आलोक इंदुरख्या से पूछताछ पर विश्प उमेश जैम्स एवं स्कूल के कर्मचारियों से मिली-भगत के संबंध उजागर हुये है।

Tags :

जरूरी खबरें