Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा,शक्तिधाम दरबार में प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव आज से,निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Aditi News Team

Fri, Feb 28, 2025
शक्तिधाम दरबार में प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव आज से,निकलेगी भव्य कलश यात्रा गाडरवारा। नगर के शक्तिधाम दरबार में मां दुर्गा देवी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, शतचण्डी महायज्ञ एवं संगीतमय देवी पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी भव्य कलश यात्रा आज एक मार्च को सुबह 10 बजे पलोटनगंज शक्तिधाम दरबार से निकाली जाएगी। जो पानी की टंकी, महावीर भवन, षक्तिचौक, शिवालय, पुरानी गल्लामंडी, झंडाचौक, चौकी, चावड़ी होते हुए वापस शक्तिधाम पहुंच कर संपन्न होगी। इसके पूर्व प्रातः आठ बजे से प्रायश्चित दशाविधष्ठान से आयोजन आरंभ होंगे। इसके साथ एक से सात मार्च तक पं. दीनबंधु शर्मा द्वारा दोपहर तीन बजे से देवी पुराण कथा सुनाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। जिसके यज्ञाचार्य पं. भगवानदास शास्त्री इंदौर रहेंगे। सात मार्च को पूजन, दुर्गा पाठ, हवन, न्यास प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति होगी। वहीं आठ मार्च को नगर भंडारा रखा गया है। सम्पूर्ण आयोजन में सभी श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील शक्तिधाम परिवार ने की है।

Tags :

जरूरी खबरें