Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

: प्रधानमंत्री श्री मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम में करेंगे कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

Aditi News Team

Sat, Feb 22, 2025
218 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा कैंसर अस्पताल श्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा निर्मित किया जा रहा है कैंसर अस्पताल बुन्देलखण्ड को मिलेगी एक और बड़ी सौगात कैंसर रोगियों का होगा नि:शुल्क उपचार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 फरवरी को मध्यप्रदेश के छतरपुर के ग्राम गढ़ा (राजनगर) में बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा निर्मित किये जाने वाले मेडिकल साईंस एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र को यह दूसरी बड़ी सौगात दी जा रही है। इसके पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खजुराहों में केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना की सौगात बुन्देलखण्ड क्षेत्र की दी थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी 218 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिये 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को नि:शुल्क उपचार किया जायेगा। बागेश्वर धाम में शुरू होने वाली यह पहल न केवल कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगा, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिये बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुनिश्चित करेगा। अस्पताल के निर्माण से स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें