Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी

: देश में कम दर पर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना होगा : श्री गोविन्द सिंह राजपूत नई दिल्ली में पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित ऊर्जा वार्ता बैठक में शामिल हुए खाद्य मंत्री

देश में कम दर पर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना होगा : श्री गोविन्द सिंह राजपूत नई दिल्ली में पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित ऊर्जा वार्ता बैठक में शामिल हुए खाद्य मंत्री नरसिंहपुर।प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि हमे देश में कम दर पर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य विकसित देशों में यह देखने में आता है कि उनके द्वारा इन्टीग्रेडेट एप्रोच अपनाने से प्रोडेक्टीविटी बढ़ती है और ऊर्जा की लागत तुलनात्मक रूप से कम आती है। कुछ इसी तरह के उपाय हमें भी अपनाना चाहिए, ताकि कम दर पर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। मंत्री श्री राजपूत नई दिल्ली में पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित ऊर्जा वार्ता बैठक में अपने उद्बोधन के दौरान यह बात कही। केन्द्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश के सभी राज्यों के उद्योग एवं खाद्य मंत्री शामिल हुए। मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश में जैव ऊर्जा योजना 2025 का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने 280 करोड़ के निवेश से 12 जैव ईधन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमारे प्रदेश में लगातार नये नये उद्योग लगाने के प्रयास कर रहे हैं। श्री राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश में शहरी गैस वितरण नीति 2025 लागू की गई है। जिसमें आगामी 6 से 8 वर्षों के बीच प्रदेश में 55 जिलों में घरों तक पाईप के माध्यम से प्राकृतिक गैस और सीएनजी स्टेशनों के मध्यम से वाहनों में सीएनजी नेटवर्क स्थापित करने की योजना है। म.प्र. में 2028 तक हरित परियोजना चालू करने का लक्ष्य  बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में हरित हाईड्रोजन के एमओयू साइन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 2028 तक एक हरित परियोजना चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री राजपूत ने कहा कि हमने राज्य में 2025 तक 20 प्रतिशत इनेथॉल मिश्रणयुक्त ईधन उपयोग करने का लक्ष्य रखा है। बीना रिफाइनरी की धीमी प्रगति से केन्द्रीय मंत्री को कराया अवगत  बैठक के दौरान मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में स्थित बीना रिफाइनरी में केन्द्र सरकार द्वारा पैट्रोलियम के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार करोड़ के निवेश की राशि मिलने के बाद भी कार्यों की धीमी प्रगति से केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी को अवगत कराते हुए कार्य में तेजी लाये जाने का अनुरोध किया। जिस पर केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को मजबूत करने के लिये बीना रिफाइनरी के कार्यों में गति लाने का भरोसा मंत्री श्री राजपूत को दिया।

Tags :

जरूरी खबरें