Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: आयुर्वेद और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कल्याण" पर जिले में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Oct 24, 2024
आयुर्वेद और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कल्याण" पर जिले में हुआ कार्यक्रम का आयोजन नरसिंहपुर।आयुष विभाग नरसिंहपुर द्वारा धनवंतरी दिवस के उपलक्ष्य में "आयुर्वेद और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कल्याण" पर जिले के सभी ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के सिद्धांत, कार्यस्थल पर आम स्वास्थ्य समस्यायें, आयुर्वेदिक तकनीक के माध्यम से थकान का प्रबंध, ऊर्जा के स्तर को बढ़ाना, उत्पादकता बढ़ाना, ध्यान और योग के माध्यम से तनाव संबंधी नवाचारों का क्रियान्वयन किया गया। कार्यक्रम के लिए डॉ. नमिता सोनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।   कार्यक्रम का आयोजन बालक उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा, उत्कृष्ट विद्यालय चीचली, हाई स्कूल बिलहरा, चांवरपाठा, पुलिस स्टेशन गोटेगांव, कृषि उपज मंडी करेली, पीएम श्री स्कूल एवं पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित किये गये। कार्यस्थल पर तनाव मुक्ति प्रबंधन के लिए वाय ब्रेक व स्ट्रेस को कम करने के लिए डिमोंस्ट्रेशन सूक्ष्म व्यायाम योग व स्ट्रैचिंग करवाई गई। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ व योग शिक्षक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें