Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी..

Aditi News Team

Sat, Mar 23, 2024
लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी.. करेली। लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी को पुन निर्वाचित किया गया है। गत 21 मार्च को बिरला भवन जयपुर राजस्थान में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यसमिति ने श्री सोनी को पुनः सर्वसम्मति से संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया। लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदियों के हित, अधिकारों के लिए लगभग दो दशक से राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष की अलख जगाने वाले राष्ट्रीय चिंतक, प्रखर वक्ता एवं राज्यसभा के सांसद श्री कैलाश सोनी द्वारा मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में लोकतंत्र सेनानियों के अधिकारों के लिए मंच के माध्यम से सतत संघर्ष किया है। श्री सोनी को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर लोकतंत्र सेनानी संघ के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष एड.संतोष तिहैया सहित संघ के सदस्यों ने हर्ष जताते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें