Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: तिरंगा अभियान में निकाली रैली 

Aditi News Team

Tue, Aug 12, 2025
तिरंगा अभियान में निकाली रैली  गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रो ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर रूद्र मैदान सहित नगर में भ्रमण करते हुए वापिस विद्यालय में ही समाप्त हुई। रैली में छात्र हाथ में तिरंगा झंडा लिए देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। रैली के समापन पर प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि सभी छात्र अपने आसपास के लोगो को तिरंगा अभियान का संदेश दें। रैली के आयोजन में आर पी महिलांग, अर्चना नामदेव, राजीव नाहर, आभा मिश्रा, रंजीत सराठे, जय प्रकाश मालवीय सहित स्कूल स्टॉफ के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें