Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

हवाई (हेलीकॉप्टर) सुविधा और सुलभ दर्शन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सामने आया

आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित को वापस मिले पूरे ₹4.39 लाख

पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

: RBI ने किये बड़े बदलाव, जानिए आपको क्या होगा फायदा,आज से लागू होंगे सैलरी, पेंशन और EMI पेमेंट के नए नियम,सप्ताह के सभी दिनों में मिलेंगी सुविधाएं ,

Aditi News Team

Sun, Aug 1, 2021

दिल्ली। RBI Rules: 1 अगस्त यानी आज से बैंकिंग सेक्टर में कई बदलाव हो रहे हैं. इसके साथ ही सैलरी, पेंशन और EMI पेमेंट जैसे जरूरी ट्रांजैक्शंस के लिए अब वर्किंग डेज का इंतजार नहीं करना होगा. RBI ने National Automated Clearing House (NACH) के नियमों में संशोधन किया है. इस नए नियम के तहत अब आपको अपनी सैलरी के लिए या पेंशन के लिए शनिवार और रविवार यानी वीकेंड के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा. ये बदलाव 1 अगस्त, 2021 यानी आज से लागू हो जाएंगे. 

अब वीकेंड का नहीं करना होगा इंतजार 

अगर महीने की पहली तारीख वीकेंड पर पड़ जाती है, तो सैलरीड क्लास को अपनी सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना पड़ता है. RBI गवर्नर शक्तिकांता दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने पिछले महीने जून की क्रेडिट पॉलिसी रीव्यू के दौरान ऐलान किया था कि ग्राहकों की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए और  24x7 मौजूद रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) का लाभ उठाने के लिए, NACH जो अभी बैंकों में कार्य दिवसों में उपलब्ध है, इसे हफ्ते के सभी दिनों लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है, जो 1 अगस्त, 2021 से प्रभावी होगा.

सैलरी, पेंशन, EMI पेमेंट अब वीकेंड पर भी

आपको बता दें कि NACH एक बल्क पेमेंट सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेश ऑफ इंडिया (NPCI) संचालित करता है. जो कई तरह के क्रेडिट ट्रांसफर जैसे डिविडेंड, इंटरेस्ट, सैलरी और पेंशन की सुविधा देता है. इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी बिल का पेमेंट, गैस, टेलीफोन, पानी, लोन की EMI, म्यूचुअल फंड निवेश और इंश्योरेंस प्रीमियम के भुगतान की भी सुविधा देता है. मतलब अब आपको इन सारी सुविधाओं को हासिल करने के लिए सोमवार से शुक्रवार यानी Week Days का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, ये काम Weekends में भी हो जाएंगे. 

सप्ताह के सभी दिनों में मिलेंगी सुविधाएं 

RBI के अनुसार, NACH लाभार्थियों के लिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के एक लोकप्रिय और प्रमुख डिजिटल मोड के रूप में उभरा है, जो मौजूदा वक्त में COVID-19 के दौरान समय पर और पारदर्शी तरीके से सरकारी सब्सिडी के हस्तांतरण में मदद करता है. वर्तमान में, NACH की सेवाएं केवल उन्हीं दिनों मिलती हैं जब बैंक काम कर रहे होते हैं, लेकिन 1 अगस्त से यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध होगी.

Tags :

जरूरी खबरें