Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की सकारात्‍मक सोच से जिले के राजस्‍व रिकार्ड को नवजीवन मिला

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की सकारात्‍मक सोच से जिले के राजस्‍व रिकार्ड को नवजीवन मिला कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की सकारात्‍मक सोच से जिले के राजस्‍व रिकार्ड को नवजीवन मिला है। जिसे देखने के लिए आज सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री नीरज सिंह ठाकुर व श्री संतोष बरकड़े राजस्‍व अभिलेखागार पहुंचे। राजस्‍व अभिलेखागार के नवीनतम स्‍वरूप को देखकर उन्‍होंने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की और कहा कि जनता से जुडे़ राजस्‍व रिकार्ड को आधुनिकतम रूप में लाने का यह कार्य प्रशंसनीय है। पूरे मध्‍यप्रदेश में रिकार्ड रूम का ऐसा ही संधारण होना आवश्‍यक है ताकि आमजन को राजस्‍व अभिलेख की नकल प्राप्‍त करने में कोई दिक्‍कत न हो। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि पहले राजस्‍व रिकार्ड रूम बहुत ही अस्‍त-व्‍यस्‍त रूप में था, जिसे वे व्‍यवस्थित करने का प्रयास किये हैं। साथ ही सभी रिकार्डों को स्‍कैन कर ऑनलाइन भी किया गया है। कोई भी व्‍यक्ति उक्‍त रिकार्ड की स्थिति के बारे में घर बैठे पता कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि पहले राजस्‍व अभिलेख की नकल प्राप्‍त करने में काफी समय लगता था, लेकिन अब आम जन को सहजता से वांछित रिकार्ड सुलभता के साथ उपलब्‍ध हो सकेंगे। अपडेटेड राजस्‍व रिकार्ड रूम में 1909-10 से अभिलेख उपलब्‍ध हैं, जो अब सहजता से कम्‍प्‍यूटर के माध्‍यम से उपलब्‍ध हो सकेंगे।   अपडेटेड राजस्‍व रिकार्ड रूम को देखने पहुंचे दमोह जिले से अधिकारी -   जिले में राजस्‍व रिकार्डों के संधारण के लिए किये गये प्रयास की चर्चा अन्‍य जिलों में भी है, वे भी इसी तरह के कुछ करना चाहते हैं। दमोह कलेक्‍टर के निर्देश पर आज डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री ब्रजेश सिंह को राजस्‍व दल कलेक्‍टर कार्यालय जबलपुर पहुंचकर राजस्‍व रिकार्ड संधारण की पूरी प्रोसेस को देखा व समझा।

Tags :

जरूरी खबरें