Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: गाडरवारा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवाहिनी का विमोचन

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
गाडरवारा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवाहिनी का विमोचन गाडरवारा।मंगलवार 24 दिसंबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गाडरवारा की वार्षिक पत्रिका *प्रवाहिनी* का विमोचन संपन्न हुआ। आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार श्री कुशलेंद्र श्रीवास्तव नगर पालिका पार्षद श्री आनंद दुबे, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री सुरेंद्र गुर्जर, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री अनूप शर्मा, वर्तमान प्राचार्य श्री सुशील शर्मा , बी आर सी श्री संदीप स्थापक एवं श्री महेश अधरुज सहित विद्यालय के सेवानिवृत एवंअन्यत्र स्थानांतरित हुये शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। लोक संस्कृति पर आधारित *प्रवाहिनी* में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों की रचनाएं सम्मिलित हुई । सरस्वती पूजन वंदन उपरांत अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य श्री सुशील कुमार शर्मा ने साहित्य की प्रासंगिकता एवं जीवन पर इसके प्रभाव की चर्चा करते हुए विद्यालय की पत्रिका को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी का विद्यालय में स्वागत किया। अपने उद्बोधन में वरिष्ठ साहित्यकार श्री कुशलेंद्र श्रीवास्तव ने छात्र जीवन की सृजनशीलता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संपूर्ण जीवन पर इसके प्रभाव के स्वयं के अनुभव सांझा किये। पूर्व प्राचार्य श्री अनूप शर्मा ने व्यक्तित्व विकास एवं भाषाई कौशलों के विकास में पत्रिकाओं के सृजन को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को प्रवाहिनी के विमोचन की शुभकामनाएं दी। पार्षद श्री सुरेंद्र गुर्जर ने विद्यालय की पत्रिका की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इस कठिन किंतु महत्वपूर्ण कार्य को निरंतर जारी रखने एवं इसके लिए सभी संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा जी एवं स्वयं की ओर से दिया।पार्षद श्री आनंद दुबे ने भी छात्रों की सृजनशीलता को महत्वपूर्ण बताया । श्री संदीप स्थापक ने प्रवाहिनी के साथ अपने बचपन के दिनों को याद किया और उन दिनों प्रकाशित पत्रिका की चर्चा की। प्रवाहिनी की संपादक श्रीमती मंजुला शर्मा ने अपनी सहयोगी श्रीमती निर्मला पाराशर, श्री राजेश साहू ,श्री बीपीपांडे सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग हेतु धन्यवाद करते हुए पत्रिका के उद्देश्य एवं उनके प्रभावों की चर्चा की। आयोजन का सफल संचालन बुंदेली गीतकार एवं संस्था में नवागत शिक्षक श्री सचिन नेमा ने किया।समापन पर आभार प्रदर्शन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती मालती मेहरा ने किया।इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती त्रिवेणी ब्यौहार , श्रीमती ज्योत्सना दुबे ,श्रीमती संगीता त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें