Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

उच्चतम न्यायालय के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शासकीय भूमि , चरनोई भूमि से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए

गाडरवारा में बच्चों एवं महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं आकर्षक गेम एवं फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

गाडरवारा में शराब ऑफर को लेकर उठे सवाल,नशामुक्ति अभियान के बीच शराब बिक्री की कथित विशेष योजना पर सवाल,

67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

: राजस्व मंत्री श्री वर्मा 6 नवम्बर को जिले के प्रवास पर परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल

Aditi News Team

Tue, Nov 5, 2024
राजस्व मंत्री श्री वर्मा 6 नवम्बर को जिले के प्रवास पर परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल नरसिंहपुर।प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा 6 नवम्बर को जिले के गाडरवारा प्रवास पर रहेंगे। वे यहां प्रदेश के परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।   जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री वर्मा 6 नवम्बर को प्रात: 11.45 बजे सड़क मार्ग द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर औबेदुल्लागंज- बाड़ी- बरेली- उदयपुरा होते हुए दोपहर 2.45 बजे सर्किट हाऊस गाडरवारा आयेंगे। इसके बाद मंत्रीद्वय श्री वर्मा व श्री सिंह अपरान्ह 3.10 बजे गाडरवारा में रूद्र मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तदुपरांत अपरान्ह 4 बजे गाडरवारा में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायं 4.55 बजे गाडरवारा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें