Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

चरनोई भूमि को किसी भी हालत में पट्टे में न दी जाए

आलू की बोरियों के बीच ले जा रहे थे छिपाकर,बाहन छोड़कर आरोपी फरार,जबलपुर से भोपाल तरफ एन एच 45 से ले जा रहे थे

नाबालिग पीड़ितों की पहचान सोशल मीडिया पर साझा न करें

दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

: रोटरी क्लब ने बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर बढ़ाया मनोबल 

Aditi News Team

Tue, Jul 22, 2025
रोटरी क्लब ने बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर बढ़ाया मनोबल  https://youtu.be/is4-7JHb_qs?si=_edXk9JRMPfQvdmd 👆👆👆 *अदिति न्यूज aditinews.com 9630254100* गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय गंज प्राथमिक शाला(क्लब द्वारा गोदित शाला) में रोटरी क्लब के सौजन्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम हमारे नन्हे विद्यार्थियों के प्रवेश उत्सव के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता, हाथ धोने की कार्यशाला ,स्वास्थ्य और पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सर्व प्रथम प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का पूजन कर रोटेरियन द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य डॉक्टर उमाशंकर दुबे, डॉ यागेश तिवारी ने बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका सिखाया और उन्हें इन महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में नवीन शिक्षण सत्र 2025 _26 के लिए सभी छात्रों को रोटरी क्लब के माध्यम से स्टेशनरी एवं लेखन सामग्री प्रदान की गई।इस विशेष अवसर पर, सहायक संचालक शिक्षा सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि रोटरी क्लब ने बच्चों के हित में जो कार्य किया हैं वह अनुकरणीय हैं। रोटरी क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा की क्लब द्वारा सदैव समाजसेवा से जुड़े कार्य हमेशा किये जाते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रतुल इन्दुरख्या सर, प्राचार्य सुशील शर्मा एवं बीआरसी संदीप स्थापक ने बच्चों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षा समिति के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पटेल ने किया।कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सचिव मनोज वसा ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर अशोक राजपूत, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ दुबे , मनीष जायसवाल ,मोनू बड़कुर,प्रियंक सोनी, नीलेश साहू, सम्मिलित हुए।

Tags :

जरूरी खबरें