Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: गाडरवारा,साहिल खान ने मात्र 30 गेंदों मैं शानदार शतक ठोंका  प्रिंस इलेवन ने पहला मैच 49 रनो से जीता,जीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता 

साहिल खान ने मात्र 30 गेंदों मैं शानदार शतक ठोंका  प्रिंस इलेवन ने पहला मैच 49 रनो से जीता,जीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता  गाडरवारा। क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के उद्देश्य से एवं खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से स्व सुभाष राय की स्मृति में प्रिंस, सनराइज एवं एकता क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में पानी की टंकी के पास स्थानीय रुद्र मैदान पर रात्रि कालीन टेनिस बॉल जीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच मैं अपने पहले ही मैच में प्रिंस इलेवन के कप्तान साहिल खान ने मात्र 30 गेंदों पर शानदार शतक ठोका साहिल खान ने दो विकेट भी लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया,प्रिंस इलेवन ने भटरा को हराया,गौरतलब हो खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर बोली लगाकर खरीद कर टीमें बनाई गई है प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रहे हैं दो पुल बनाए गए हैं सभी टीमें एक दूसरे से मैच खेलेंगी, प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 61000 रुपए एवं कप योगेंद्र मालपानी एवं दिनेश मालपानी गाडरवारा पल्सेस सागर पल्सेस की ओर से दिया जाएगा दितीय पुरस्कार 31000 रुपए एवं कप चैतन्य लुनावत, लूनावत का ज्वेलर्स की ओर से एवं मैन ऑफ़ द सीरीज एलसीडी के रूप में शैलेश विश्वकर्मा की ओर से दिए जाएंगे, प्रतियोगिता के आयोजन समाजसेवी रूपेश राय, एवं सर्वेश राय ने नगर के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथि की अपील की है

Tags :

जरूरी खबरें