Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: धूमधाम हर्षोल्लास के साथ साहू समाज ने मनाई मां कर्मादेवी जयंती, नगर में निकाली भव्य शोभा यात्रा

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
धूमधाम हर्षोल्लास के साथ साहू समाज ने मनाई मां कर्मादेवी जयंती, नगर में निकाली भव्य शोभा यात्रा नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष भगवानदास बीडी साहू की अध्यक्षता में साहू समाज उत्थान मंडल एवं समस्त साहू समाज ने मां कर्मा देवीजी की 1009वीं जयंती समारोह को बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लाह के साथ विशाल भव्य शोभा यात्रा निकालकर मां कर्मा जयंती महोत्सव मनाया, सर्वप्रथम साहू समाज महिला मंडल एवं समस्त साहू समाज ने मां कर्मा देवीजी की पूजन अर्चन कर कन्या पूजन करने के उपरांत महाआरती किए जाने के पश्चात उपस्थित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकिरण साहू मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन सचिव सरदारसिंह पटेल क्षेत्रीय विधायक महेंद्र नागेश सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे इंजीनियर शक्तिसिंह राजपूत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं 10वीं 12वीं 75% उत्तीर्ण मेघावी छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र एवं फूलमाला मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन भी कराया गया, कार्यक्रम में स्वल्पाहार से लेकर भोजन महाप्रसाद भंडारे का आयोजन ठीक किया गया वहीं स्थान या पुलिस प्रशासन का भी इस पूरे कार्यक्रम में सहयोग सराहनीय रहा।  

Tags :

जरूरी खबरें