: गो तस्करों से मिलीभगत कर पुलिस द्वारा साध्वी जी एवं गौसेवकों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में जन आन्दोलन करेगा सन्त समाज- स्वामी गोपालानंद सरस्वती
गो तस्करों से मिलीभगत कर पुलिस द्वारा साध्वी जी एवं गौसेवकों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में जन आन्दोलन करेगा सन्त समाज- स्वामी गोपालानंद सरस्वती
धौलागढ़(सलूंबर)/16 अगस्त, बागड़ की पुण्य धरा धौलागढ़ में चल रही गो कृपा कथा में 31वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता ग्वाल सन्त पूज्य गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने आक्रोशित होते हुए बताया कि एक और तो देश 79 स्वतंत्रता दिवस मना रहा है वहीं देवता की भी देवता माने जाने वाली भगवती गोमाता के वंश को कुछ गो तस्कर अपने किसान के छद्मवेष में पुलिस से मिलीभगत कर मेलों के माध्यम से भगवान शंकर के विशेष प्रिय नंदी बाबाओं का गो रक्षक वीर तेजाजी की महाराज की पुण्य भूमि में पशु मेले की आड़ में गो तस्करी का खुला खेल चल रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण डीडवाना -कुचामन जिले के परबतसर में वीर तेजा पशु मेला में देखने को मिला जबकि राजस्थान में पशु मेलों पर हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार 2014 से ही प्रतिबंध लगा हुआ है फिर भी इन्होंने अपनी मनमर्जी से मेला रखा, जिसमें अनेक अनियमितता देखने को मिली,जो निम्नानुसार है
(१) 3 साल से कम आयु के नंदी का परिवहन नहीं किया जा सकता है जबकि यहां 1.5/ 2 साल के नंदी का भी परिवहन किया है।
(२) किसी भी गोवंश के परिवहन के लिए राजस्थान गोवंश अधिनियम के तहत जो भी डॉक्यूमेंट चाहिए वह कागज उनके पास अपूर्ण है अर्थात पशुपालन विभाग ने परिवहन के लिए जो सर्टिफिकेट बनाएं वह वर्ष 2024 की पर्ची में बनाएं गए जबकि वर्तमान में 2025 चल रहा है साथ परिवहन के लिए न्यायालय ने जो शर्ते तय की हैं उनका पालन भी नहीं किया जा रहा है और वाहन के आकार एवं क्षमता से कई गुना अधिक गोवंश ले जाया जा रहा था और इसकी सूचना गोसेवकों को मिली और जब इसका संज्ञान लेने पहुंचे तो वहां के राजनेताओं और अधिकारियों ने जो तस्करों से सांठगांठ करके चलते हैं उन्हीं तथाकथित गो तस्करों ने
, कुल्हाड़ी एवं अन्य धारदार हथियारों से पुलिस की मौजूदगी में गोवंश को बचाने आएं गो भक्तों पर प्रहार कर दिया जिसके कारण कहीं गोभक्त लहूलुहान हुए और उन्हें
हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा और उनमें से कईयों को अभी भी होश नहीं आया उल्टा पुलिस ने गो सेवकों ही हिरासत में लेकर लॉक अप में डाला दिया गया और जब ये बात धेनु शक्ति संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की सदस्या साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी को पता चली तो इस मामले का संज्ञान लेने, समझाइस करने और मामले को नीति पूर्वक निपटाने के लिए गयी तो इन्हीं पर भ्रष्ट राजनेताओं, अधिकारियों और गो तस्करों के दबाव में आकर के पुलिस ने साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी को हिरासत में ले लिया और रात को 1.30 से 02 बजे तक थाने में रखा और जो पुलिस जनता की रक्षा की बात करती है वहीं पुलिस गो रक्षकों को गुंडे की तरह धमकी देती है कि परबतसर में दिख गए तो हाथ पेर तोड़ देंगे और अन्त में स्थानीय पुलिस ने स्थानीय राजनेताओं के दबाव में आकर साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती एवं उनके साथ आएं गो सेवकों पर राजकार्यों में बाधा एवं 307 जैसी गैर जमानती धारा लगाकर विगत 13 अगस्त से आज तक पुलिस ने अपनी कस्टडी में 15 से अधिक गो सेवकों को थाने के लॉक अप में बंद कर रखा है जबकि पुलिस केवल 24 घंटे तक ही हिरासत में रख सकती है लेकिन राष्ट्र विरोधी पार्टी के नेताओं के दबाव में आकर पुलिस ने यह घृणित कार्य किया है । इस प्रकरण को लेकर साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती ने पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर उनके खिलाफ जो फर्जी fir दर्ज की है उसे वापस लेने की मांग की है ।
पूज्य महाराज जी ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने साध्वी एवं गो भक्तो पर जो फर्जी मुकदमों दायर किए है उन्हें वापस नहीं लिया तो पूरे देश का सन्त समाज एवं गो सेवक जन आन्दोलन करेंगे क्योंकि पुलिस ने जिस व्यक्ति के चोट का हवाला देकर धारा 307 लगाई है उस व्यक्ति को जयपुर में अपने ही रिश्तेदार के हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर धारा 307 को मजबूत बनाएं रखने का षड्यंत्र किया जा रहा है उसकी भी जांच करने की मांग देश का सन्त समाज जन आन्दोलन के माध्यम से करेगा ।
Tags :