Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: ग्राम बड़ागांव के हाईस्कूल मे बच्चों को स्कूल बैग एवं गर्म वस्त्र वितरित 

Aditi News Team

Thu, Dec 12, 2024
ग्राम बड़ागांव के हाईस्कूल मे बच्चों को स्कूल बैग एवं गर्म वस्त्र वितरित  गाडरवारा। क्षेत्र मे इन दिनों शासकीय शालाओं मे शिक्षकों द्वारा बच्चों के हितार्थ विभिन्न नवाचार करते हुए उन्हें शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। कुछ ऐसी ही बानगी चीचली ब्लॉक के सुदूर वनाँचल आदिवासी ग्राम बड़ागांव मे उस समय देखने को मिली जब वहाँ एकीकृत शासकीय हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य जीतलाल बिरनवार,अतिथि शिक्षक देवराज गुर्जर एवं लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा कक्षा पहली एवं दूसरी के छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। इसके अलावा ठण्ड से बचाव हेतु गर्म कपड़े भी बच्चों को वितरित किए गए।उल्लेखनीय है कि इस स्कूल मे नित नए नवाचार कराते हुए बच्चो को प्रोजेक्टर के माध्यम से मिनी स्मार्ट क्लास बनाकर भी शैक्षणिक गतिविधियां कराई जाती हैं इससे छात्र छात्राओं में शाला के प्रति आकर्षण रहता है। ज्ञात हो की ग्राम बड़ागांव समुंद्र तल से लगभग तीन हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है जहाँ दस किलोमीटर पैदल ही चलकर जाया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें