Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: समय पर नहीं खुलता स्कूल, बच्चे बारिश में करते हैं शिक्षकों का इंतजार

Aditi News Team

Wed, Jul 23, 2025
समय पर नहीं खुलता स्कूल, बच्चे बारिश में करते हैं शिक्षकों का इंतजार शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा,,बिछुआ बिछुआ ब्लॉक की शासकीय प्राथमिक स्कूलों में समय पर स्कूल शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण से शिक्षण व्यवस्था बेहाल है। कुछ स्कूलों में तो समय होने के बाद भी शिक्षकों के न पहुंचने पर स्कूल का ताला तक नहीं खुल रहा। जिस कारण से स्कूल पहुंचने वाले छात्र शिक्षकों के इंतजार में स्कूल के बाहर बारिश खड़े रहकर इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुरई के विद्यार्थियों के जहन में चल रहे थे। क्योंकि स्कूल खुलने के समय तक न तो अध्यापक स्कूल पहुंचे शिक्षक अपनी मर्जी से स्कूल आते हैं। सोमवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दोपहर 12 बजे तक प्राथमिक शाला कुरई का ताला नहीं खुला था। बच्चे स्कूल के बाहर बारिश खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों कहना है कि रोजाना स्कूल देर से खुलता है। स्कूल अध्यापक भी इसके प्रति गंभीर नहीं है। शिक्षकों की मनमानी से स्कूल आने वाले बच्चे स्कूल बारिश में बाहर खड़े रहने को मजबूर है। शिक्षक बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि बच्चों के मां बाप बच्चों को निजी स्कूलों में मोटी फीस खर्च कर पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। स्कूल में लटका ताला सरकारी स्कूल के बच्चों को जब गांव के लोगों ने रास्ते पर दौड़ते हुए देखा तो पूछा आपके बैग कहां हैं। उन्होंने बताया कि बैग स्कूल के दरवाजे पर टंगे हैं स्कूल में ताला लगा हुआ है। जब वहां जाकर देखा तो स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था ग्रामीणों ने बच्चे बोले - आए दिन देरी से खुलता है स्कूल जब बच्चों से बात की तो उन्होंने कहा कि आए दिन शिक्षक स्कूल देरी से पहुंचते हैं। जिसके कारण उन्हें स्कूल के बाहर बारिश खड़े रहना पड़ता है। टीचर के समय पर नहीं पहुंचने की समस्या लंबे समय चल रही है। समय पर नहीं खुलने पर बच्चे बाहर ही स्कूल खुलने का इंतजार करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें