Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: गाडरवारा,सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा  गाडरवारा। गत दिवस 68 वी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल स्थानीय रूद्र मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति, धार्मिक भजनो पर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मे सरस्वती वंदना उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत किये गए। इसके अलावा प्रियंका दुबे ने धार्मिक भजन प्रस्तुत कर भगवान राम की महिमा का बखान किया। कन्या नवीन स्कूल की छात्राओ ने शिव तांडव गीत प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय हैं कि इस आयोजन मे नगर के क्राइस्ट चर्च कान्वेंट, आदर्श, नूपुर कान्वेंट, टीवीएन, आदित्य पब्लिक स्कूल, सहित अनेक स्कूलों के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन मे खास बात यह रही कि इसमे समूह गान एवं समूह नृत्य की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मनीष शंकर तिवारी ने किया। आयोजन मे भूपेश ठाकुर, मनीष शुक्ला एवं मनोज कौरव सहित अन्य सहयोगी आर्केष्टा पर सक्रिय दिखे ।

Tags :

जरूरी खबरें