: गाडरवारा में गर्मी की फसल मूंग उड़द खरीदने हेतु बनाए गए उपार्जन केंद्र बनाने में हुई गंभीर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार,वेयरहाउस संचालक ने की कलेक्टर से शिकायत
गाडरवारा में गर्मी की फसल मूंग उड़द खरीदने हेतु बनाए गए उपार्जन केंद्र बनाने में हुई गंभीर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार,वेयरहाउस संचालक ने की कलेक्टर से शिकायत
ग्रीष्मकालीन फसल मूंग उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु उपार्जन केंद्र बनाए जाने थे मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार 8 तारीख से खरीदी प्रारंभ होनी थी परंतु आज दिनांक तक जिला उपार्जन समिति द्वारा उपार्जन केदो का निर्धारण नहीं कर पाए आनंन-फानन में हर बार की तरह कुछ केंद्र राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के वेयरहाउसों को बनाया गया जिसमें मध्य प्रदेश शासन की उपार्जन नीति का खुला उल्लंघन हुआ एक ही व्यक्ति के तीन वेयरहाउस उनको केंद्र बनाया गया शासन की नीति के तहत केवल WDRA रजिस्टर्ड गोदाम को ही उपार्जन केंद्र बनाया जाना था उस नियम को भी ताक पर रखकर बिना रजिस्टर्ड गोदामों को केंद्र बना दिए गए। माननीय कृषि मंत्री के यहां से निर्देश है जो वेयरहाउस WDRA रजिस्टर्ड नहीं है वह यदि केंद्र बनते हैं तो ऑटोमेटिक कैंसिल हो जाएंगे अब आनंन-फानन में उन्हें बचाने के लिए उनसे कहा जा रहा है कि आप ऑनलाइन WDRA रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करके खाली आवेदन रिसीव पत्र दे दें जबकि अच्छे-अच्छे वेयरहाउस जिनके पास डब्ल्यूडीआरए लाइसेंस है उनको केंद्र नहीं बनाया गया इस बात की शिकायत जिला कलेक्टर को ओम श्री मां गुर्जर वेयरहाउस जमाडा के संचालक देवेंद्र सिंह पटेल द्वारा की गई उन्होंने अपने पत्र में जिला कलेक्टर को शिकायत की है की लगातार पिछले पांच सीजन से धान, गेहूं ,चना ,मसूर ,मूंग, उड़द ,आदि फसलों की जो समर्थन मूल्य पर खरीदी हुई है उसमें हर बार केवल एक पार्टी विशेष के समर्थक वेयरहाउसों को खरीदी केंद्र बनाए गए और मध्य प्रदेश शासन की उपार्जन नीति का खुला उलझन उल्लंघन किया गया इसमें गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप है कुछ चिन्हित लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बहुतायत गोदाम संचालकों को सीधा नुकसान पहुंचाया गया जिन्होंने बैंक से लोन लेकर वेयरहाउस बनाए थे आज वह किस्त ना देने के कारण डिफाल्टर की स्थिति में आ गए बैंकों द्वारा उनके गोदाम को कुर्की के आदेश दिए जा रहे हैं। देवेंद्र पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है की जिला उपार्जन समिति एवं मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉरपोरेशन के गाडरवारा प्रबंधक द्वारा लगातार मध्य प्रदेश शासन की उपार्जन नीति का खुला उल्लंघन किया है और उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप है एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है जिन वेयरहाउस को खरीदी केंद्र बनाया गया है उनमें किसानों को बारिश से बचने के लिए धूप से बचने के लिए कोई स्थान नहीं है पार्किंग की सुविधा नहीं है रोड कच्चे होने के कारण कीचड़ मची हुई है किसानों को शौचालय एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी नहीं रोड पर ट्रैक्टर एवं ट्रालियां खड़े होने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से खत्म होती है ऐसी स्थिति में खरीदी आज तक शुरू नहीं हो पाई इसका दोषी कौन है भ्रष्ट एवं दोषी कौन है इसकी जांच हो और और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो तथा शासन की उपार्जन नीति के तहत जो गोदाम डब्लू डी आर ए रजिस्टर्ड हैं उनको शीघ्र खरीदी केंद्र बनाकर किसानों की मूंग और उड़द शीघ्र खरीदने का कार्य शुरू किया जाए। देवेंद्र पटेल से हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि यदि जिलाधीश द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह हाई कोर्ट जाएंगे एवं आने वाली विधानसभा में विपक्ष के नेता सहित दर्जनों विधायक द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा।

Tags :